जमशेदपुर के जंगल से युवक का शव बरामद

युवक की पहचान पहाड़पुर निवासी डोमन महतो (28) के रूप में हुई है। बता दें कि डोमन ड्राइवर का काम करता था

News Aroma Media
1 Min Read

जमशेदपुर: मुढ़ाकाटी पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर में एक युवक का शव (Young Man’s Dead Body) बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक की पहचान पहाड़पुर निवासी डोमन महतो (28) के रूप में हुई है। बता दें कि डोमन ड्राइवर का काम करता था।

आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग

मृतक की पत्नी द्रौपदी महतो (Draupadi Mahato) ने बताया कि डोमन बीते दिन तेंतुलडांगा साप्ताहिक हाट आया था। लेकिन घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

बुधवार सुबह को उसका शव सड़क किनारे जंगल में पड़ा मिला। शव में चोट के निशान हैं, आशंका है कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से डोमन की मौत हुई होगी। डोमन महतो के परिजनों ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Share This Article