जमशेदपुर : मां से झगड़ा करने के बाद युवती ने की आत्मदाह करने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

News Aroma Media
1 Min Read

जमशेदपुर : आज शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां (Seraikela-Kharsawan) जिले के कपाली रहमतनगर की रहनेवाली चंदा परवीन ने अपनी मां से विवाद होने के बाद खुद को कमरे में बंद कर आत्मदाह (Suicide) करने का प्रयास किया।

जब कमरे से धुआं निकलने लगा तब जाकर पड़ोसियों को किसी अनहोनी की घटना हुई। जिसके बाद लोगों ने चंदा को कमरे से बाहर निकाला और चंदा को इलाज के लिये MGM Hospital में भर्ती कराया है। यहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पैसों को लेकर अक्सर होता था विवाद

चंदा परवीन के बारे में उसका पति मो. साजिद ने बताया कि उसकी शादी (Marrige) छह साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी किराये के मकान में रहते थे।

इधर हाल ही में ससुरालवालों ने कहा कि उन्होंने नया मकान बनाया है। वह चाहे तो आकर रह सकते है। इसके बाद वह पत्नी के साथ ससुराल में जाकर रहने लगा।

उसने बताया कि चंदा ने अपनी मां को कुछ रुपये दिए थे। रुपये को लेकर ही दोनों के बीच आपस में अक्सर विवाद (Dispute) होता था। शुक्रवार को भी कुछ वैसा ही हुआ होगा।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article