शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, अब दे रहा मरने की धमकी

इसी बीच दोनों नजदीक आ गए और प्रेम हो गया। शादी का दबाव देने पर मार्च 2022 में देवेंद्र ने उसे अपने साथ घर में रखा पर कुछ दिन बाद ही घर से निकाल दिया

News Aroma Media
2 Min Read

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) जिले के मुसाबनी में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर एक युवक ने बनाए यौन संबंध (Sexual Relations)। और अब दे रहा है मारने की धमकी।

जान से मारने की धमकी?

मुसाबनी निवासी एक युवती के साथ जादूगोड़ा के रहने वाले देवेंद्र नाथ मुर्मू ने पहले शादी (Marriage) का झांसा देकर यौन शोषण किया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है।

पुलिस नही कर रही कार्रवाई

मामले को लेकर पीड़िता ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई बावजूद इसके पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कार्रवाई को लेकर मंगलवार को पीड़िता SSP से शिकायत करने पहुंची।

क्या है मामला?

पीड़िता ने बताया कि देवेंद्र SBI बैंक में काम करता है। साल 2021 में उसकी मुलाकात देवेंद्र से हुई थी।

इसी बीच दोनों नजदीक आ गए और प्रेम हो गया। शादी का दबाव देने पर मार्च 2022 में देवेंद्र ने उसे अपने साथ घर में रखा पर कुछ दिन बाद ही घर से निकाल दिया।

- Advertisement -
sikkim-ad

इसके बाद अक्टूबर 2022 में देवेंद्र के खिलाफ कोर्ट परिवाद दर्ज कराया। कोर्ट के आदेश पर मामला जादूगोड़ा थाना (Jaduguda Police Station) में दर्ज किया गया।

इधर, मामला दर्ज होने के बाद अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दो दिनों पूर्व देवेंद्र ने शादी भी कर ली। SSP ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share This Article