जमशेदपुर में चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read

जमशेदपुर: आजाद नगर थाना क्षेत्र के बामनगोड़ा चौक के पास शुक्रवार को आग तापने के विवाद में चाकूबाजी हो गई। इस दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार मो तौसीफ पर सोनू कट्टा ने चाकू से हमला कर दिया। तौसिफ को घायलावस्था में ही एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया है।

घटना के बाद आरोपित को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पहले उसकी जम कर पिटाई की फिर बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

घायल युवक प्राइवेट बिजली मिस्त्री है। आरोपित नशे का आदी है। जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि स्थानीय लोग नहीं होते तो मेरी जान चली जाती।

आग तापने के दौरान उसका सोनू कट्टा से विवाद हुआ था। दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी। लेकिन दोनों के बीच समझौता भी हो गया था। सोनू ने शुक्रवार की सुबह उस पर जानलेवा हमला किया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया होता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article