प्रेमी ने फोन पर बात करना किया बंद, प्रेमिका ने काट ली नस, इसके बाद…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Love Story: किसी कारणवश प्रेमिका रिंकी तियू से प्रेमी दक्षिण टुडू ने फोन पर बात करना बंद कर दिया। इससे प्रेमिका (Lover) इतनी दुखी हुई कि उसमें घर जाकर अपने हाथ की नस ही काट डाली।

आनन–फानन में दक्षिण टुडू के परिजनों ने तत्काल 100 डायल पर इसकी सूचना दी। मामला Jamshedpur के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह का है।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था में रिंकी को इलाज के लिए MGM अस्पताल पहुंचाया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। रिंकी बेहोश है। वह कुछ भी बताने में असमर्थ है।

महिला थाने में लिखित शिकायत

दक्षिण टुडू के पिता ने बताया कि वे लोग बारीडीह गोलचक्कर के पास रहते हैं। रिंकी बाबूडीह लाल भट्टा की है। एक साल पूर्व दोनों के प्रेम संबंध के बारे में पता चला था। रिंकी को मना किया था, पर वह नहीं मानी थी। कुछ दिन पूर्व रिंकी ने महिला थाना में लिखित शिकायत कर दी थी।

थाने से बुलावा आने के बाद आज वे लोग महिला थाना जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच रिंकी घर आ गई। उससे बात करने के दौरान उसने घर पर रखा चाकू उठाया और अपने दोनों हाथों की नस काट ली। तुरंत उसे इलाज के लिए Hospital लाया गया।

Share This Article