जमशेदपुर में पड़ोसी पर छेड़खानी करने का आरोप, मामला दर्ज

News Aroma Media
1 Min Read

जमशेदपुर: परसूडीह पुलिस ने पड़ोस के रहने वाले राजेश यादव के खिलाफ रविवार को छेड़खानी करने का एक मामला दर्ज किया है।

मामले में महिला का कहना है कि आरोपित शुक्रवार की शाम घर में अकेला पाकर घुस गया था।

इसके बाद वह छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट भी की।

मामला थाने तक पहुंचने पर आरोपित पक्ष की ओर से समझौता करने का भी दबाव बनाया जाने लगा था लेकिन परसूडीह पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से ही आरोपित फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -
sikkim-ad

पुलिस ने जांच में पाया है कि दोनों पक्ष के लोगों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है।

इसके पहले भी मारपीट की घटना घट चुकी है और मामला थाने तक भी पहुंचा हुआ था। इस बार सिर्फ एक पक्ष की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।

Share This Article