जमशेदपुर से ओडिशा के लिए रवाना हुए रघुवर दास, 31 को लेंगे शपथ

ओडिशा पहुंचने पर रघुवर दास सबसे पहले पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे। इसके बाद वे भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर जाएंगे

News Aroma Media
1 Min Read

जमशेदपुर: ओडिशा के नए राज्यपाल रघुवर दास (Raghuvar Das) रविवार को भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गए। बता दें कि उनका सफ़र पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से तय हो रहा है। इसी के साथ वे 31 अक्तूबर को ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।

रघुवर दास सपरिवार ओडिशा के लिए रवाना

ओडिशा पहुंचने पर रघुवर दास सबसे पहले पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे। इसके बाद वे भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर जाएंगे।

रघुवर दास के साथ उनकी पत्नी रुक्मणि देवी, बहु पूर्णिमा, बेटे ललित सहित अन्य लोग शामिल हैं। बता दें कि रघुवर दास को ओडिशा के मुख्य न्यायाधीश भुवनेश्वर के राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ (Oath of Office and Secrecy) दिलाएंगे।

Share This Article