जमशेदपुर में Coron के खिलाफ जंग में TATA Motors का जागरुकता अभियान

News Aroma Media
2 Min Read

जमशेदपुर: कोविड-19 के खिलाफ जंग में टाटा मोटर्स हॉस्पिटल अग्रिम मोर्चे पर डटा है। अस्पताल ने जमशेदपुर प्लांट के ओएचसी (ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर) के माध्यम से कोविड-19 की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाया है।

कंपनी ने कोविड 19 के इलाज के प्रति समर्पित ट्रीटमेंट रूम और आइसोलेशन की सुविधा देने के साथ वैक्सिनेशन के लिए अभियान चलाया है। कंपनी अपने अस्पताल में अन्य सुविधाएं देने के साथ जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है।

इस संबंध में टाटा मोटर्स जमशेदपुर में मेडिकल सर्विसेज के हेड डॉ. संजय कुमार ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जंग में सक्रियता से जुटे हैं।

इसके तहत शहर में चलाए गए वैक्सिनेशन अभियान में 2.41 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

अस्पताल को कोविड-19 मरीजों के लिए अलग वॉर्ड की सुविधा से लैस किया गया है। इसमें बच्चों के लिए स्पेशल वॉर्ड और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए आईसीयू का अलग सेक्शन बनाया गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

इसके अलावा अस्पताल के बाहरी क्षेत्र में आइसोलेशन वॉर्ड भी बनाया गया है, जहां 100 से ज्यादा अन्य लोगों के रहने की व्यवस्था है।

कोरोना से पीड़ित माताओं के लिए अस्पताल में विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी कोविड 19 प्रोटोकॉल पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स और कर्मचारियों के लिए सर्विलांस टेस्टिंग एक्टिवेट कर दी गई है। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण कोरोना के जोखिम को कम करने में मदद के लिए सभी मरीजों को ऑनलाइन और टेली कंसलटेशन की सुविधा उपलब्ध है।

कोविड-19 के मरीजों और उनके परिवारों की बेहतर अच्छी मानसिक सेहत के लिए मार्गदर्शन देने के लिए वन टु वन हेल्प हेल्थ ऑर्गनाइजेशन से साझेदारी की गई है।

Share This Article