जमशेदपुर : आर्म्स की सफाई के दौरान चली थी गोली, घायल दिलीप सिंह खतरे से बाहर

News Aroma Media
1 Min Read

जमशेदपुर: जिले के सरायकेला पुलिस लाइन में आर्म्स की सफाई के दौरान गोली चलने से आर्मरर दिलीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जहां उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच ले जाया गया, जहां उनका डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया है। चिकित्सकों के अनुसार दिलीप सिंह खतरे से बाहर हैं।

हालांकि गोली कैसे लगी,यह जांच का विषय है। बताया कि पुलिस लाइन में आर्मरर दिलीप सिंह बंदूक की साफ-सफाई कर रहे थे।

इस दौरान स्ट्रिगर पर हाथ दब जाने से बंदूक से गोली चल गयी और सीने के आर-पार हो गयी।

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन के बाद आर्मरर दिलीप अब खतरे से बाहर हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

वहीं, जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र खाका ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे के आसपास आर्मरर दिलीप सिंह अपनी ड्यूटी के दौरान आर्म्स की सफाई कर रहे थे, उसी दौरान स्ट्रिगर पर हाथ लग गया होगा, जिससे गोली उनके सीने के आर-पार कर गयी। घटना शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास की बतायी जा रही है। दिलीप सिंह बिहार के नालंदा के रहनेवाले हैं।

Share This Article