जमशेदपुर : घरवालों ने शादी से किया इनकार, तो प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर की खुदकुशी

News Aroma Media
1 Min Read

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र के लावजोड़ा में गांव के प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

शुक्रवार सुबह युवक जयदेव महतो (20) और 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव गांव से कुछ दूरी पर पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता दिखा।

घटना की सूचना पाकर पटमदा डीएसपी सुमित कुमार, इंस्पेक्टर हीरालाल महतो, थाना प्रभारी शंकर लकड़ा घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ही दोनों परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।

बोड़ाम थाना प्रभारी शंकर लकड़ा ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइट नोट, मोबाइल, रस्सी व कलम बरामद हुआ है।

सुसाइड नोट में जयदेव ने लिखा कि दोनों ने शादी कर ली है। अब उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता। दोनों अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।

- Advertisement -
sikkim-ad

जयदेव के जीजा गोविंद ने बताया कि जयदेव बीए का छात्र था और लड़की इंटर की छात्रा थी।

कुछ दिनों पहले ही जयदेव ने घर पर लड़की के बारे में बताया था, पर घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया था। गुरुवार की रात से ही जयदेव घर से गायब था।

Share This Article