महिला के साथ कार में तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मायके के पास छोड़ हुए फरार

सोमवार की रात तीन युवक पहुंचे और कार से उसे मुसाबनी ले गये। मुसाबनी के धोबनी में तीनों युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उनलोगों ने पिटायी भी की। तीनों युवक मुसाबनी के रहने वाले हैं। एक युवक को वह पहचानती है

Digital News
1 Min Read

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत मानगो मून सिटी के पास रहनेवाली एक महिला के साथ कार में सवार तीन युवकों ने मुसावनी को धोबनी में सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस दौरान महिला के साथ मारपीट भी किया गया। घटना सोमवार देर रात की है।

मंगलवार दोपहर घायल महिला को डुमरिया स्थित उसके मायके के पास छोड़ कर तीनों युवक कार में सवार होकर फरार हो गये, घायल अवस्था में महिला को घरवाले डुमरिया CHC ले गये।

घायल अवस्था में महिला को घरवाले डुमरिया CHC ले गये

महिला की हालत देख डॉक्टर ने डुमरिया थाना की पुलिस को सूचित किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह मानगो मून सिटी के पास एक किराये के मकान में अकेली रहती है। वह मजदूरी का काम करती है।

सोमवार की रात तीन युवक पहुंचे और कार से उसे मुसाबनी ले गये। मुसाबनी के धोबनी में तीनों युवक ने दुष्कर्म किया।

- Advertisement -
sikkim-ad

विरोध करने पर उनलोगों ने पिटायी भी की। तीनों युवक मुसाबनी के रहने वाले हैं। एक युवक को वह पहचानती है।

Share This Article