जमशेदपुर में लड़की को भगाने के मामले में युवक को हुई जेल

News Aroma Media

जमशेदपुर: सीतारामडेरा पुलिस ने कल्याणनगर से शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में आरोपित विजय लोहरा उर्फ मटका को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने नाबालिग को भी खोज निकाला है। इस मामले में एक आरोपित विजय के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज किया गया है।

घटना 19 जनवरी की शाम की है। बताया जाता है कि लड़की घर से निकली और उसके बाद से वापस नहीं लौटी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इधर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बाजार से घर लौट रही एक युवती के साथ मनचले युवक ने छेड़खानी की। घटना 18 जनवरी को बागुननगर टीओपी के पास की है।

युवती के शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। पुलिस आरोपित की खोज में लगी है। दूसरी ओर सिदगोड़ा थाना में दहेज की खतिर महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है।

इसे लेकर छोटा गोविंदपुर सुभाषनगर की रहने वाली प्रीति सिंह ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

आरोपितो में बारीडीह बस्ती, शक्तिनगर के रहने वाले पति आलोक कुमार सिंह, कमला निवास भारत गैस गोदाम के पास रहने वाली शोभा देवी, बारीडीह संताल बस्ती निवासी तुलसी सिंह, विकास सिंह, प्रकाश कुमार और कमला निवास के रहने वाले विशेष कुमार शामिल हैं।

पीड़िता ने उन पर मारपीट कर प्रताड़ित करने के अलावा गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि ससुरालवालों की प्रताड़ना से त्रस्त होकर वह मायके आ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।