जामताड़ा पुलिस ने नष्ट की अफीम की खेती, एक गिरफ्तार, जमीन मालिक पर दर्ज हुई FIR

News Desk
2 Min Read

जामताड़ा: जामताड़ा में अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस की टीम ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुशबेडिया डंगाल इलाका में की गई है।

एसपी जामताड़ा को सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती हो रही है। इसके बाद एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

इसमें मिहिजाम, बिंदापाथर, जामताड़ा पुलिस लाइन के जवान शामिल रहे। टीम ने शनिवार को इलाके में अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अवैध तरीके से नशीले पदार्थ की खेती करने के आरोप में जमीन मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

बताया जाता है कि खेती से अधिक लाभ कमाने का लालच देकर नशे के कारोबारी किसानों ने अफीम की खेती कराते हैं। ग्रामीणों को प्रलोभन दिया जाता है कि इन खेती से वह जल्द ही अमीर हो जाएंगे।

कई बार किसानों को इसके बारे में सही जानकारी तक नहीं होती। नशे के कारोबार में लगे माफिया खुद ही इस काम में आगे बढ़कर किसानों को सभी जरूरी संसाधन तक मुहैया करा देते हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

साइबर ठगी के लिए जिला पहले से चर्चित रहा है। अब अपराधी नशे के कारोबार को बढ़ावा देकर लाभ कमाने की योजना बना रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से पुलिस को लगातार इसकी सूचना मिल रही थी। पुख्ता जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों की टीम ने यह कार्रवाई की।

Share This Article