Latest Newsबिहारपहले से कम हो गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव, जदयू...

पहले से कम हो गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव, जदयू नेता गोपाल मंडल ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JDU Leader Gopal Mandal: भागलपुर में जदयू के बड़बोले नेता व विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) ने मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का प्रभाव पहले से कम हो गया है।

उन्होंने कहा कि इसकी वजह से NDA बिहार में सभी 40 सीटें नहीं जीत पाएगी।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री Narendra Modi का प्रभाव कम हुआ है। NDA लगातार बिहार में 40 सीटों पर जीत का दावा कर रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि एनडीए महज 30-32 सीटों पर ही सिमटकर रह जाएगी।“

उन्होंने भागलपुर में अपने ही पार्टी के प्रत्याशी अजय मंडल को लेकर भी कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से मौके पर मौजूद लोग कुछ पल के लिए असहज हो गए।

उन्होंने भागलपुर से जदयू प्रत्याशी अजय मंडल का जिक्र कर कहा, “इन्होंने ना ही मुझे गाड़ी दी और ना ही तेल। हम खुद आए हैं। अब इनको पैसे देना होगा। इनको गाड़ी भी देनी होगी और तेल भी। पिछली बार भी इन लोगों ने हमें नहीं दिया था, लेकिन इस बार हम ऐसा नहीं होने देंगे।“

वहीं जब उनसे RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद द्वारा मुस्लिम को आरक्षण देने की वकालत करने वाले बयान पर सवाल किया गया, तो उन्होंने चुप्पी साध ली।

राजद सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav ने मुस्लिमों को आरक्षण देने की वकालत की थी, लेकिन इसके बाद जब उनके बयान को लेकर विवाद बढ़ा तो उन्होंने इस पर सफाई दी।

अपने बयान पर बढ़ते विवाद के बाद लालू ने सफाई देकर कहा, “आरक्षण का आधार धर्म नहीं, बल्कि सामाजिक पिछड़ापन होता है। मंडल कमीशन हमने लागू करवाया है। क्या नरेंद्र मोदी ने कभी मंडल कमीशन और उसकी सिफारिशें पढ़ी है? “

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...