झारखंड के हज यात्रियों की जेद्दा रवानगी शुरू

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राज्य से हज यात्रा (Haj Yatra) पर जाने वाले लोगों की जेद्दा के लिए रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया है।

ऐसे हज यात्रियों का पहला जत्था जेद्दा के लिए कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) से रवाना हुआ। इसमें 377 आजमीन ए हज शामिल थे।

पहले जत्थे में गए हज यात्री शुक्रवार को जेद्दा पहुंच गए। इन हज यात्रियों को रुखसत करने के लिए झारखंड राज्य हज कमेटी के चेयरमैन और विधायक डॉ इरफान अंसारी भी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस हज टर्मिनल, कोलकाता पहुंचे।

मौके पर उन्होंने कहा कि खुशनसीब हैं वो लोग जो ज़िदगी का आगाज हज और उमरा से करते हैं। हज गुनाहों को धो देता है।

मक्का-मदीना में विशेष दुआ की अपील हज यात्रियों से की गयी

मेरी दुआ है कि अल्लाह आपका हज कबूल (Hajj Kabool) करे। उन्होंने कहा कि हज नहीं किया है, उन्हें भी हज पर जाने का मौका मिले, यही हमारी दिली तमन्ना है।

झारखंड राज्य हज कमेटी के चेयरमैन विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि गुरुवार देर रात तक हज यात्रियों को रवाना किया गया।

हज टर्मिनल (Haj Terminal) में सामूहिक दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें देश में शांति, आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे, इसके लिए सभों ने मक्का-मदीना में विशेष दुआ की अपील हज यात्रियों से की गयी।

इस अवसर पर कमेटी चेयरमैन (committee chairman) के अलावा पश्चिम बंगाल राज्य हज समिति के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नदीमुल हक, राज्यसभा सांसद डोला सेन, युवा झारखंड के संरक्षक अर्शे आलम, झारखंड राज्य हज समिति के कार्यपालक पदाधिकारी ज़ियाउल अंसारी, बंगाल राज्य हज समिति के कार्यपालक पदाधिकारी एम नकी, हज कोडिनेटर हाजी आलम, शक़ील अहमद चौधरी, जावेद अहमद, सोहेल मल्लिक समेत कई लोग मौजूद थे।

Share This Article