महात्मा गांधी की जयंती पर JMM ने बापू को किया नमन

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Paid Tribute to Bapu: रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के जिला अध्यक्ष Mustaq Alam सहित अन्य नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (Mahatma Gandhi Jyanti) पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर JMM रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम (Mustaq Alam) ने कहा कि आज गांधी जयंती के अवसर पर हम सभी लोग उनको नमन करते हैं।

सभी ने लिया संकल्प

बापू के सिद्धांतो के सहारे ही हमे आजादी मिली और आज उन्हीं के बताए मार्ग से भारत तरक्की की राह पर है।

उनके बताए मार्ग का अनुसरण सभी ने किया चाहे वो पंडित नेहरू हों, सरदार पटेल (Sardar Patel) हों। सभी ने वहां संकल्प लिया कि बापू के बताए मार्ग को हम आत्मसात करेंगे।

इस दौरान राज्यसभा सदस्य डॉ महुआ माजी, केंद्रीय सदस्य चिंतामणी सांगा, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जिला सचिव डॉ हेमलाल कु मेहता, जिला उपाध्यक्ष जनक नायक, संयुक्त सचिव आदिल इमाम, जुल्फीकार खान सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article