मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन बेहतर इलाज के लिए विशेष विमान से गईं हैदराबाद

News Aroma Media

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की मां रूपी सोरेन का बेहतर इलाज हैदराबाद में किया जायेगा। वह पैंक्रियाज से जुड़ी समस्या से जूझ रही हैं।

गुरुवार को विशेष विमान से उन्हें रांची से हैदराबाद ले जाया गया है। उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 11 लोग हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां का इलाज रांची के हिल व्यू अस्पताल में चल रहा था। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही हैं।

तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें हैदराबाद ले जाया गया है। डॉ नागेश्वर रेड्डी उनका इलाज करेंगे।