रांची: राज्य में डेंगू के 81 सक्रिय मरीज (Dengue 81 active patients) हैं। सोमवार को राज्य में डेंगू के 8 नए मरीज मिले हैं। सभी मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले के हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 157 संदिग्ध मरीज मिले। इनमें सबसे ज्यादा 119 संदिग्ध पूर्वी सिंहभूमि जिले के हैं। जांच के उपरांत आठ में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं चिकनगुनिया के 13 संदिग्ध मरीज मिले।
ये सभी मरीज देवघर जिले के हैं। हालांकि जांच के बाद किसी में चिकनगुनिया (Chikungunya) की पुष्टि नहीं हुई है।