रांची: झारखंड में दिनोंदिन कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
शनिवार को राज्य से 873 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में राज्य में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है।
साथ ही नये साल की भी यह सबसे बड़ी संख्या है। जबकि राज्य में कोरोना से 161 मरीज ठीक हुए हैं।
वहीं, राज्य में कोरोना से सात मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से तीन, बोकारो, चतरा, धनबाद और जमशेदपुर से एक -एक मरीज शामिल है।
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 472,बोकारो से 29, चतरा से चार, देवघर से आठ, धनबाद से 26 , दुमका से 23, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 101 मरीज मिले हैं।
गिरिडीह से चार, गोड्डा से 11, गुमला से 20, हजारीबाग से 32 , जामताड़ा से 21, खूंटी से 13, कोडरमा से 14, लातेहार से सात, लोहरदगा से छह, पाकुड़ से 18, पलामू से तीन मरीज मिले हैं।
रामगढ़ से 20, साहेबगंज से 11, सरायकेला के पांच, सिमडेगा से नौ और पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से 16 मरीज मिले है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 126458 हो गया हैं। इनमें 4613 सक्रिय केस हैं।
जबकि 120723 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1122 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 95.46प्रतिशत है।
अकेले रांची में मिले 472 ऩए मरीज
राजधानी रांची में शनिवार को 472 कोरोना मरीज मिले हैं। यह आंकड़ा रांची का इस वर्ष का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2622 हो गयी है।
जबकि 43 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वही रांची जिले में तीन मरीज की मौत कोरोना से हुई है। अब तक कुल 36679 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 33795 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।