2027 तक 20 लाख जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध करा दिया जाएगा, CM हेमंत ने…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरन (Hemant Soran) ने कहा कि राज्य में पहली बार अबुआ आवास योजना (Abua Housing Scheme) की शुरुआत खूंटी जिले से हो रही है।

Central Desk
4 Min Read

Abua Awas Yojana: मुख्यमंत्री हेमंत सोरन (Hemant Soran) ने कहा कि राज्य में पहली बार अबुआ आवास योजना (Abua Awas Yojana) की शुरुआत खूंटी जिले से हो रही है।

इस योजना के लाभुकों को 3 कमरों वाला आवास दिया जायेगा। इसमें लाभुक को 2 लाख की वित्तीय सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री मंगलवार को तोरपा के NHPC मैदान में आयोजित अबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।Image

उन्होंने कहा कि 2027 तक राज्य के 20 लाख जरूरतमंदों को तीन कमरों वाला आवास उपलब्ध करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार के माध्यम से गांव के लोगों की समस्याओं सरकार ने सुनी और आवेदन लिए। अब सरकार उनके निष्पादन करने में लगी है।

सोरेन ने कहा की झारखंड का हरेक कोना अपनी आंखों से देखा है। वे हर समस्या से अवगत हैं। सबके निष्पादन (Execution) का प्रयास सरकार कर रही है। इस राज्य को सोने की चिड़िया कहा जाता है। क्योंकि, जमीन के अंदर खनिज सम्पदा है। 40 फीसदी से अधिक खनिज सम्पदा झारखंड में मिलती है।Image

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य है कि विरोधियों को जमीन के अंदर की चीजें तो दिखाई देती हैं लेकिन जमीन के ऊपर रहने वाले व्यक्ति की समस्या नहीं दिखती। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने लड़कर झारखंड लिया। अलग राज्य बने 23 साल हो गये लेकिन आज गांवों की हालत क्या है, बताने की जरूरत नहीं है।

- Advertisement -
sikkim-ad

हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि राज्य अलग होने बाद ऐसे लोगों की सरकार बनी, जो राज्य बनने के ही विरोधी थे। गरीब और गरीब होते चले गये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने आठ लाख लोगों को आवास के लिए चिह्नित किया था। पहले इसका नाम इंदिरा आवास था। अब प्रधानमंत्री आवास हो गया। योजना का नाम बदलने में वे माहिर हैं। इनका कहना था कि देश के सब गरीबों को आवास देंगे। अब कहते हैं कि सबको आवास दे दिये।

अपने दम पर आवास निर्माण कराएगी सरकार: आलमगीर आलम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने कहा कि अबुआ योजना के तहत पहली किस्त मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने चार साल में समर्पित होकर जनता के हित के लिए काम किया। चार साल के कार्यों का का आकलन जनता को करना होगा।Image

सर्वजन पेंशन के तहत सभी को पेंशन देने का निर्णय लिया। सभी उम्र की विधवा को पेंशन देने का काम सरकार कर रही है। हड़िया दारू बेचने वाली 3200 महिलाओं को मदद सरकार ने दी। मंत्री ने कहा कि दो लाख रुपये (Two Lakh Rupees) का आवास देने का काम राज्य सरकार ने आने दम पर किया।

केंद्र सरकार की कोई योजना राज्य में नहीं चल रही: सत्यानंद भोक्ता

श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता (Satyanand Bhokta) ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार के माध्यम से जो लोग वर्षाें से इन्तजार कर रहे थे उनका घर का सपना पूरा हो रहा है। चार वर्षाें में आपदा आयी लेकिन सरकार ने विकास का जाल बिछा दिया।Image

लोगों की बुनियादी समस्याएं दूर हो रही हैं। युवाओं को रोजगार देने का काम सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में जो भी योजना चल रही हैं, सभी राज्य सरकार की योजना है। केंद्र सरकार (Central government) की काई योजना यहां नहीं चल रही है।

इस मौके पर SP अमन कुमार, जिला बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष और JMM के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद सहित काफी ग्रामीण और लाभुक उपस्थित थे।

Share This Article