जमीन घोटाले में ED के दो गवाहों के खिलाफ ACB की छापेमारी आज भी जारी

बुधवार को रांची के बड़गाईं जमीन घोटाले को लेकर कई जगहों पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। ED के दो गवाहों के खिलाफ छापेमारी का यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी है।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ACB raids in land scam: बुधवार को रांची के बड़गाईं जमीन घोटाले को लेकर कई जगहों पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। ED के दो गवाहों के खिलाफ छापेमारी का यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी है।

बता दें कि रांची जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के केस में ED के गवाह रहे दो सीओ स्तर के अधिकारी शैलेश सिन्हा और मनोज कुमार के खिलाफ ACB की रेड चल रही है।

ACB सूत्रों से पता चल रहा है कि रांची के राधा कृष्णा अपार्टमेंट में मनोज कुमार के दो फ्लैट मिले हैं। इसकी जांच की जा रही है। शैलेश कुमार का रांची के चिरौंदी में एक आलीशान घर मिला है। गुरुवार की सुबह इन दोनों ही स्थानों ACB की टीम सर्च कर रही है।

बताया जा रहा है कि ACB के रेड में गिरिडीह से 15 लाख रुपये बरामद हुए हैं। हालांकि पैसे मिलने की पुष्टि नहीं हो पाई है। दूसरी तरफ मनोज कुमार और शैलेश से ACB दफ्तर में पूछताछ जारी है। बुधवार की देर रात दोनों को पूछताछ के लिए ACB लाया गया था।

Share This Article