रेलवे ट्रैक पर मिला झारखंड आंदोलनकारी वरुण चक्रवर्ती का शव

News Update
1 Min Read
#image_title

Dead body of Jharkhand agitator Varun Chakraborty: जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा-चांडिल रेलवे स्टेशन (Kandra-Chandil Railway Station) के बीच कांड्रा थाना अंतर्गत पोल संख्या 290/S 4 के पास रेलवे ट्रैक पर आज रविवार को झारखंड आंदोलनकारी वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakraborty) का शव मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके शव (Dead Body) को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

आंदोलन के लिए 40 साल पहले छोड़ा था अपना घर

बता दे चले झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन में वरुण चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभायी थी।

आंदोलन करने के कारण उन्होंने करीब 40 साल पहले अपना घर छोड़ दिया था। इसके बाद से वह कांड्रा में ही रहते थे। उन्हें झारखंड आंदोलनकारी के रूप में Pension भी मिलती थी।

Share This Article