लोहरदगा में झारखंड आंदोलनकारियों ने निकाला मशाल जुलूस

News Aroma Media

लोहरदगा: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा लोहरदगा जिला समिति के तत्वावधान में 11 सूत्री मांग को लेकर शनिवार को मशाल जुलूस का आयोजन किया गया।

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा केन्द्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि झारखंडी नेताओं में संवेदना के साथ-साथ नैतिकता का पूर्णत: अभाव है।

20 सालों से लगातार आंदोलनकारियों के त्याग संघर्ष एवं कुर्बानयों को नजरअंदाज करते रहे हैं और आज आंदोलनकारियों का स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक है। इसके लिए झारखंडी नेता पूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं।

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा केन्द्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि झारखंडी नेताओं में संवेदना के साथ-साथ नैतिकता का पूर्णत: अभाव है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फौरी स्तर पर कार्रवाई करते हुए झारखंड आंदोलनकारियों के लिए झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करे।

राज्य में आंदोलकारियों की सरकार है, तो झारखंड आंदोलकारियों के लिए आदर हो, उनकी भावनाओं के अनुरूप उन्हें व उनकेआश्रितों को जेल जाने की बाध्यता को सरकार समाप्त करते हुए सभी को समान रूप से राजकीय मान-सम्मान, पहचान, पेंशन की सुविधाएं देने का काम करे। मौके पर बडी संख्या में लोग मौजूद थे।