हजारीबाग: हजारीबाग छड़वा डैम पुल पर एक आकृति देखी गई है। इसे लेकर सोशल मिडिया पर जंग छिड़ी हुई है।
इस आकृति सामने आने के बाद कई लोगों कहना है कि यह एलियन, तो कोई चुड़ैल, कुछ कह रहे हैं ये इंसान और कुछ इसे भूत भी मान रहे हैं? फिलहाल यह वीडियो में चर्चा का विषय बन गया है।
बता दें कि कटकमसांडी रोड में छड़वा डैम पर शुक्रवार देर शाम बीच सड़क पर एक विचित्र मानव को चहल कदमी करते हुए देखा गया है।
उसे चहलकदमी करते देख राहगीर डर कर भाग रहे हैं। किसी ने उसे भूत पिशाच तो किसी ने एलियन कहा। उसे चहल कदमी करते देख कोई रास्ता बदल रहा था तो कोई बेतहाशा भाग रहा था।
देखने वालों का कहना है कि लंबा कद मानव आकर मानो महिला हो। इसे देख कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं जहां पर चहलकदमी हो रही है वही आजू-बाजू में कब्रिस्तान और श्मशान घाट भी है।
इसके अलावा उस डैम में डूबने से कई लोगों की मौत भी पूर्व में हुई है।
इसे लेकर लोग भूत-पिशाच, चुड़ैल की चहल कदमी करने की बात आपस में कर रहे हैं। अब चाहे जो भी हो लेकिन यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
रात होने के कारण वीडियो में स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन आकृति के लंबे-लंबे हाथ और लंबे-लंबे पैर हैं। आमतौर पर इस तहर की आकृति इंसानों की नहीं होती है।
वायरल वीडियो की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं
फिलहाल इस वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
newsaroma.com भी ऐसे वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और लोगों से ऐसी भूत-एलियन जैसी अफवाहों से दूर रहने की सलाह देता है। न्यूज़ अरोमा इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बॉलीवुड फिल्म ‘कोई मिल गया’ में ‘जादू’ यानी एक एलियन की कहानी
बॉलीवुड फिल्म ‘कोई मिल गया’ में ‘जादू’ यानी एक एलियन की कहानी बताई गई थी। बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में देखे गए एलियंस देखकर हमारे दिमाग में वैसी ही छवि बनने लगती है। हम सोचते हैं कि उनका अलौकिक जीवन होगा।
फिर उनका शारीरिक चित्रण भी वैसा ही करने लगते हैं। बड़ा सा सिर और उसके साथ हरे रंग की बड़ी-बड़ी आखें… सही कहा ना… खैर जो भी हो, दुनियाभर के वैज्ञानिकों में इस वक्त दूसरे ग्रह के प्राणियों का को लेकर शोध जारी है।
लेकिन इन साइंटिस्ट में ऐसे भी है जिन्होंने अपनी शोध में बताया है कि एलियंस कैसे दिखते हैं। दुनिया के लिए रहस्य बने इस सवाल का जवाब देते हुए इन्होंने बताया है कि एलियंस अलग नहीं है। वे बिलकुल इंसान की तरह लगते हैं।
एलियंस क्या होते हैं, एलियंस कहा से आते हैं, वे कैसे दिखते हैं..?
एलियंस क्या होते हैं, एलियंस कहा से आते हैं, वे कैसे दिखते हैं..? अक्सर हमारे जहन में ये खयाल आते रहते हैं। कभी-कभी तो हम सोचने लगते हैं कि क्या वैसे होंगे जैसे फिल्मों में दिखाए जाते हैं।
लेकिन कई बार दुनिया के अलग-अलग जगहों में UFO को देखा गया है, हालांकि ये अभी तक तय नहीं हो सका है कि वे सभी UFO एलियन थे या नहीं। लेकिन एलियन के अस्तित्व को लेकर वैज्ञानिक कई सालों से जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑक्सफॉर्ड के वैज्ञानिकों ने इवोल्यूशिनरी थ्योरी के जरिए एलियन लाइफ का पता लगाया है।
इस थ्योरी का इस्तेमाल करने के बाद सामने आया है कि उनकी जिंदगी भी उसी तरह चलती है जैसै इंसानों की चलती है। उनकी जिंदगी भी मेकेनिज्म से होकर गुजरती है।
जिसके चलते पृथ्वी पर जिंदगी की उत्पत्ति की शुरुआत हुई थी। यही कारण है कि एलियन कहीं न कहीं हमारी तरह दिखते होंगे। वैसे तो पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति को लेकर कई थ्योरीज हैं लेकिन यहां दावा किया गया है कि पृथ्वी पर सबसे पहले पैदा होने वाले व्यक्ति सिंगल सेल व्यक्ति रहे होंगे।
इन बातों का नहीं लग पाया पता
- इस बात का पता नहीं लगा पाया है कि एलियंस की उम्र कब तक होती है।
- एलियंस के कितने हाथ-पैर होंगे और कितनी आखें होंगी, नहीं पता चला।
नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने ली तस्वीरें
नासा के क्यूरियोसिटी रोवर मंगल ग्रह पर खोज के लिए भेजा गया है। इसी कड़ी में रोवर ने ये तस्वीरें ली है। तस्वीर में, रोवर एक चट्टानी सतह के साथ एक बंजर इलाके में देखा जा सकता है।
रोवर से कुछ मीटर की दूरी पर लगती चट्टानों में से एक पर एक एक रखे कई छोटे चट्टान दिखाई दे रहे हैं, जिसमें एक दरवाजानुमा आकार भी है। वारिंग के अनुसार, ये खुला हुआ आकार वास्तव में एक द्वार है जिसका रास्ता अंदर यानी भूमिगत है। ऐसा मालूम पड़ता है कि भूमि के अंदर रहने की कोई बड़ी जगह है।
वारिंग ने ये अनुभव किया कि मंगल ग्रह के मौसम की स्थिति से अपने लोगों की रक्षा के लिए जानबूझकर भूमिगत संरचना बनाई गई है।
वारिंग ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि रहने की संरचना यानी घर को भूमि के अंदर बनाया गया है, जिसका प्रवेशद्वार है। उन्होंने लिखा कि चूंकि मंगल ग्रह में मौसम बदलते रहता है, लिहाजा, गर्मी में ठंड़ी रहने के लिए और सर्दियों में गर्म रहने के लिए जानबुझ कर भूमिगत संरचना को बनाया गया है।
मंगल ग्रह में एलियन होने का मिला सबूत
वारिंग ने बताया है कि उन्होंने तस्वीरों में कथित प्रवेश द्वार के अलावा रोवर के पास एक हाथ जैसी वस्तु को देखी है।
उन्होंने बताया कि ये वस्तु एक यांत्रिक हाथ हो सकती है जो मंगल ग्रह पर एलियन द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली मशीन से आई हो।
वारिंग ने मंगल ग्रह में एलियंस के अस्तित्व के संबंध में हालिया खोजों को लेकर अब जो तथ्य सामने आए हैं उसे निश्चित प्रमाण माना है। वारिंग ने कहा कि कथित प्रवेश द्वार और यांत्रिक शाखा ये दर्शाती है कि मंगल ग्रह पर रहने वाले एलियंस बुद्धिमान थे।
उन्होंने कहा कि मुझे रोवर के पहियों के पास एक असामान्य वस्तु भी मिली। ये वस्तु किसी मशीन की एक यांत्रिक भाग यानी हाथ जैसा है जो धूल-मिट्टी से नीचे दब गई। वारिंग ने कहा कि यह पूर्ण प्रमाण है कि मंगल पर जीवित प्राणी बुद्धिमान थे और जीवित रहने के लिए भूमिगत घरों का उपयोग करते थे।