Amit Mahto resigns from Congress: झारखंड विधानसभा चुनाव के सामने आते ही कई पार्टियों के नेताओं का पार्टी छोड़ने और दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला लगा हुआ है।
हाल ही में JBKSS के साथी संजय मेहता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था वहीं अब रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी के देवर अमित कुमार महतो ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर जयराम महतो की पार्टी JBKSS का दामन थाम लिया।
जयराम महतो ने करम पर्व की दी बधाई
इस कार्यक्रम में जयराम महतो ने गाड़ी के छत पर खड़े होकर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान लोग जयराम महतो के पक्ष में जमकर नारेबाजी भी कर रहे थे। जयराम महतो ने करम पर्व पर सबको बधाई दी और कहा कि करम पर्व प्रकृति और संस्कृति के प्रति आस्था और प्रेम का संदेश देता है।
करम पर्व झारखंड की संस्कृति और सभ्यता की पहचान है। करम में बहन प्रकृति की पूजा करने के साथ -साथ अपने भाइयों की दीर्घायु की कामना करती हैं गोला और पेटरवार खेती के लिए पूरे राज्य में नहीं बल्कि अगल-बगल के राज्यों में भी ख्याति प्राप्त है।
बताते चलें 2023 में हुए रामगढ़ उपचुनाव में अमित महतो ने भी रामगढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी में रामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी के लिए दावेदारी किया था। उस वक्त इनके भाई बजरंग ने भी विधानसभा प्रत्याशी के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी।