Latest Newsझारखंडझारखंड और छत्तीसगढ़ पूरे देश को ऑक्सीजन देने का कर रहे काम:...

झारखंड और छत्तीसगढ़ पूरे देश को ऑक्सीजन देने का कर रहे काम: भूपेश बघेल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने Ranchi में आयोजित Tribal Festival के दूसरे दिन बुधवार को मंच से केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार हमें कमजोर समझने की गलती न करे। कुछ दिन पहले सुना कि Jharkhand में तख्ता पलट की कोशिश की जा रही थी, बाउंसर फेंका जा रहा था, लेकिन ऐसा Shot लगा कि बिहार में उनकी सरकार चली गई। ED अब तक झारखंड और छत्तीसगढ़ आती थी, अब Bihar भी जाएगी। चलो कुछ तो बंटवारा हुआ।

दो राज्यों से हम पूरे देश को ऑक्सीजन देने का काम कर रहे है

बघेल ने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ (Jharkhand and Chhattisgarh) में जंगलों की भरमार है। इन दो राज्यों से हम पूरे देश को ऑक्सीजन (Oxygen) देने का काम कर रहे हैं।

देश को ऊर्जा देने वाले भी हम ही दो राज्य हैं। झारखंड और छत्तीसगढ़ से कोयले (Coal) की आपूर्ति बंद हो जाए तो स्थिति क्या होगी।

विपरीत परिस्थितियों में भी हमने कोयले की आपूर्ति नहीं रोकी, लेकिन जब अधिकारों की बात आती है तो केंद्र हमारी मदद नहीं कर पाती है।

1980 में वन अधिकार अधिनियम मिला। उसपर रोक लगा दी गई। ग्राम सभा का अधिकार हमसे वापस लिया जा रहा है।

पहले ग्राम सभा उसके बाद पर्यावरण (Environment) स्वीकृति के नियम को पलट दिया गया। हमारे अधिकार को छीनने का काम किया जा रहा है। हमें अपना अधिकार वापस लेना है।

spot_img

Latest articles

आदित्य साहू होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष, किया नामांकन

रांची : आदित्य साहू प्रदेश भाजपा के अगले कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। मंगलवार को उन्होंने...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

खबरें और भी हैं...