झारखंड : शिक्षक की नौकरी देने के नाम पर की ठगी, गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read

गिरिडीह: पैसे लेकर शिक्षक और सुपरवाईजर की नौकरी देने वाले फरार ठग को गिरिडीह पचंबा थाना पुलिस ने ढाई साल बाद गिरफ्तार कर रविवार को जेल भी भेज दिया।

बेंगाबाद के तेलोनारी गांव निवासी मो. सुल्तान अंसारी को हजारीबाग से पुलिस गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में इस ठग ने जिन बातों को कबूला।

उसे सुन कर पचंबा थाना पुलिस भी अवाक रह गई।

लिहाजा युवतियों को शिक्षक और सुपरवाईजर के पद की प्राईवेट नौकरी और सात से आठ हजार का वेतन देने का प्रलोभन देकर ठग ने जिले के महिलाओं से पांच-पांच हजार की ठगी कर ली।

- Advertisement -
sikkim-ad

यही नहीं फील्ड वर्क करने के नाम पर इस महाठग ने कुछ महिलाओं को खुद के बनाएं संस्था नोबेल चेरिटेबल के नाम पर स्कूटी भी दिलाया।

वहीं स्कूटी फाईनेंस करने वाली एजेंसी एचडीएफसी बैंक भी अब इन महिलाओं व युवतियों से किस्त देने की मांग कर रही है।

मो. सुल्तान ने ढाई साल पहले जिन-जिन महिलाओं से पैसे लेकर शिक्षक और सुपरवाईजर बनाया।

उन्हें जब कई महीनों बाद तक वेतन नहीं मिला।

ठग का शिकार हुई भुक्तभोगी महिलाओं ने बेंगाबाद और पचंबा थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराई।

केस दर्ज होने के बाद से ही यह आरोपी फरार चल रहा था।

लेकिन इन ढाई सालों के दौरान पचंबा थाना पुलिस ने कई बार इसके गिरफ्तारी का प्रयास किया। लेकिन नाकाम रही।

शनिवार को जब पचंबा थाना पुलिस को इसके हजारीबाग में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली, तो थाना प्रभारी नीतिश कुमार के निर्देश पर एसआई राजीव सिंह इसके ठिकाने पर छापेमारी कर इसे गिरफ्तार कर लाने में सफल रहे।

Share This Article