Baby Devi Nomination : झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय Jagannath Mahto की पत्नी और झारखंड की मंत्री Baby Devi ने आज सोमवार को विधानसभा चुनाव 2024 के लिए डुमरी (Dumri) सीट से अपना नामांकन दाखिल कर लिया है।
बेबी देवी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंची थीं। नामांकन के बाद एक सभा का भी आयोजन किया गया है जिसमें CM Hemant Soren भी शामिल होंगे।
बताते चलें बेबी देवी के समाने उन्हें चुनौती देने के लिए AJSU की योशदा देवी और JLKM के Jairam Mahto होंगे। डुमरी सीट हमेशा से झामुमो का गढ़ माना जाता रहा है।
स्व. जगरनाथ महतो ने इस सीट पर जो काम किया, उसका सीधा लाभ JMM को मिलता रहा है। जगरनाथ महतो के निधन के बाद हुए उप-चुनाव का नतीजा भी यही बताता है।