BJP Action Against Rebels : झारखंड Assembly Election में सभी पार्टियां अपने बागियों से परेशान हैं। अपने बागियों को मनाने में Congress को बड़ी सफलता मिली है। लगभग उसके सभी बागी मान गए हैं और अधिकृत उम्मीदवार के लिए काम करना शुरू कर दिया है।
अब यह अपडेट खबर आ रही है कि BJP अपने बागियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्लान बना रही है। उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है। ऐसे नेताओं की सूची तैयार हो रही है।
उनके खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
गौरतलब है कि पार्टी के शीर्ष नेताओं के प्रयास के बाद भी कई नेताओं ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। इसमें गुमला से मिसिर कुजूर समेत कई नेता शामिल हैं।
उधर, पहाड़िया समुदाय की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सिमोन मालतो ने भाजपा छोड़ दी है। सिमोन बरहेट सीट पर झामुमो के हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।
इन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Babulal Marandi को इस्तीफा भेज दिया है। इसकी एक प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी प्रेषित की है।