कुछ ही देर में जारी होगा BJP का संकल्प पत्र, होटल रेडिसन ब्लू में कार्यक्रम आयोजित

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Manifesto : झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गृह मंत्री Amit Shah दो दिवसीय दौरे पर Ranchi आएं हैं। गृह मंत्री अमित शाह आज Jharkhand Assembly Election के लिए भाजपा का संकल्प पत्र (BJP Manifesto) जारी करने जा रहे हैं।

संकल्प पत्र जारी करने के बाद शाह आज झारखंड में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। रविवार को रांची से घाटशिला के धालभूमगढ, सिमरिया और बरकठ्ठा जाएंगे जहां वो चुनावी सभओं को संबोधित करेंगे।

रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदुल शाहदेव और रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 10:00 बजे BJP अपना संकल्प पत्र जारी करेगी।

संकल्प पत्र में क्या कुछ खास?

बताते चलें बीजेपी का यह संकल्प पत्र भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती पर आधारित है। इस संकल्प के जरिए भारतीय जनता पार्टी चुनाव मैदान में उतरने जा रही है।

भाजपा के इस संकल्प पत्र में क्या कुछ खास होने वाला है यह आज स्पष्ट हो जाएगा। लोगों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भी काफी दिलचस्पी से भाजपा के संकल्प पत्र का इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article