HomeझारखंडPM मोदी के बहाने CM हेमंत का रोका गया हेलीकॉप्टर, चुनावी सभा...

PM मोदी के बहाने CM हेमंत का रोका गया हेलीकॉप्टर, चुनावी सभा में नहीं हो सके शामिल, अब …

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CM Hemant’s Helicopter Stopped : झारखंड के विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi की सुरक्षा का हवाला देकर मुख्यमंत्री Hemant Soren के हेलीकॉप्टर (Helicopter) को रोक दिया गया।

इस कारण वह चुनावी सभा (Election Campaign) में शामिल नहीं हो सके।

इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने राष्ट्रपति Draupadi Murmu से इंसाफ की गुहार लगाई है।

कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनैतिक दलों को लिखित एवं मौखिक रूप से यह आश्वस्त किया गया था कि राजनैतिक दलों के नेताओं, प्रचारकों तथा अधिकृत प्रत्याशियों को एक समान अवसर देकर निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव प्रचार के साथ-साथ मतदान सुनिश्चत किया जाएगा, मगर ऐसा नहीं हो रहा है।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रोका जाना इसका प्रमाण है।

हेमंत सोरेन को सभा करने से रोका गया

पूरा विवरण देते हुए बताया गया है कि हेमंत सोरेन का पश्चिम सिंहभूम जिला के गुदड़ी प्रखण्ड में अपराह्न 01 बज कर 15 मिनट पर सभा थी।

दूसरी सभा सिमडेगा (Simdega) जिला के बाजारटांड मैदान में 02 बज कर 25 मिनट पर थी। मोदी का चाईबासा कॉलेज मैदान में 02 बज कर 40 मिनट पर जनसभा थी।

चाईबासा (Chaibasa) से गुदड़ी की दूरी लगभग 80 किलोमीटर है। गुदड़ी से सिमडेगा की दूरी लगभग 90 किलोमीटर है। हेमंत सोरेन के प्रचार हेलीकॉप्टर को प्रधानमंत्री के सुरक्षा का हवाला देते हुए लगभग 150 किलोमीटर की दूरी में डेढ घंटे से भी ज्यादा समय तक उड़ान भरने से रोका गया।

spot_img

Latest articles

रांची टैक्सी यूनियन ने चुनाव की तारीख तय की, पूर्व अध्यक्ष को यूनियन से बाहर किया

रांची : झारखंड प्रदेश टैक्सी यूनियन ने शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में प्रेस...

बकाया छात्रवृत्ति पर हंगामा, विधायक बोले – कब मिलेगी छात्रों को मदद?

MLA Raises Question Regarding Pending Scholarship: आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी...

रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द, यात्रियों को परेशानी

Several Flights Cancelled at Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से उड़ान भरने वाली...

हैदराबाद समिट में शामिल होने का न्योता, तेलंगाना डिप्टी CM ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Telangana Deputy CM meets Hemant Soren: शुक्रवार को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी...

खबरें और भी हैं...