कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, आलमगीर आलम की सीट पर कैंडिडेट तय नहीं

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Congress First List : सोमवार की देर रात में Jharkhand Assembly Election के पहले चरण के लिए Congress ने 21 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें 15 सिटिंग विधायकों की सीटें हैं। लेकिन, जेल में बंद पूर्व मंत्री Alamgir Alam की सीट पर अभी कैंडिडेट तय नहीं किया गया है।

हटिया से अजय नाथ शाहदेव को मिला टिकट

लिस्ट के अनुसार, अंततः हटिया से Ajaynath Sehdev को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट को लेकर सस्पेंस बना था।

खिजरी से विधायक Rajesh Kashyapऔर मांडर से Shilpi Neha Tirkey उम्मीदवार बनाए गए हैं।

लिस्ट में झाविमो से शामिल होनेवाले प्रदीप यादव का नाम भी शामिल है। BJP से कांग्रेस में आए जयप्रकाश भाई पटेल को मांडू से उम्मीदवार बनाया है।

जमशेदपुर पूर्वी से डॉ. अजय लड़ेंगे चुनाव

वित्त मंत्री Rameshwar Oraon को लोहरदगा व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार को जमशेदपुर पूर्वी से उम्मीदवार बनाया गया है।

जमशेदपुर पूर्व Banna Gupta को जमशेदपुर पश्चिम से टिकट दिया गया है। पूर्व मंत्री पत्रलेख को जरमुंडी से मौका दिया गया है।

दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिस्ट पर अंतिम मुहर लगी। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, अजय माकन सहित कई आला नेताओं के साथ प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता रामेश्वर उरांव व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article