आज झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो जाएंगे गुणानंद महतो, कल CM हेमंत से…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gunanand Mahto will Join JMM : जयराम महतो की पार्टी को छोड़कर रविवार यानी आज ही गुणानंद महतो (Gunanand Mahto) झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शामिल हो जाएंगे।

कल यानी शनिवार को CM Hemant soren से मुलाकात की थी। आज विधिवत झामुमो में शामिल होंगे। वह गोमिया विधानसभा में JMM प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद के पक्ष में प्रचार में भी जुट गए हैं।

पहले जुड़े थे BJP से

बता दें कि गुणानंद पहले भाजपा से जुड़े थे। वह गोमिया सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। गोमिया गठबंधन के खाते में चला गया, तो जयराम के साथ हो गए। जयराम महतो ने भी झटका दिया।

Jairam Mahto की पार्टी ने गोमिया से गुणानंद को मौका नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने JMM ज्वाइन करने का निर्णय लिया।

Share This Article