Latest Newsझारखंडइस बार चुनाव में पोस्टल बैलेट से मतदान में बढ़ोत्तरी की उम्मीद:...

इस बार चुनाव में पोस्टल बैलेट से मतदान में बढ़ोत्तरी की उम्मीद: नेहा अरोड़ा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Postal ballot Expected to Increase Voting: अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा (Dr. Neha Arora) ने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान (Postal Ballot Voting ) के लिए कुल 2,60,814 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया जारी है। पोस्टल बैलेट के ये आवेदन पूर्व के किसी भी आम चुनाव से अधिक हैं। इससे संभावना है कि पहले के चुनाव की अपेक्षा इस बार पोस्टल बैलेट से मतदान में बढ़ोत्तरी होगी।

उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सुबह 5.30 बजे से Mock Poll की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी पोलिंग एजेंट से अपेक्षा की जाती है कि वे मॉक पोल के समय निश्चित रूप से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहें।

वह शुक्रवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रही थीं। इस अवसर पर उनके द्वारा स्वीप से संबंधित प्रचार सामग्रियों को भी जारी किया गया।

उन्होंने कहा कि #VoteDeneChalo सोशल मीडिया अभियान निर्वाचन आयोग की ओर से एक साथ पूरे राज्य में शनिवार को चलाया जाएगा। समय रहेगा शाम 5 से 7 बजे का।

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 24 मामले गढ़वा जिले से सामने आए

इसमें बीएलओ और बैग (बूथ स्तरीय जागरुकता समूह) सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम करेंगे। कार्यक्रम के फोटो, वीडियो, आडियो आदि को वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर #VoteDeneChalo के साथ पोस्ट एवं शेयर करेंगे।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस अभियान में आमजन के साथ मीडिया के लोग भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से निर्वाचन संबंधी जागरुकता के कंटेंट इस हैशटैग के साथ पोस्ट एवं शेयर जरूर करें।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में अभी तक कुल 47 प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के सर्वाधिक 24 मामले गढ़वा जिले से सामने आए हैं। रांची जिले में भी पांच मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 163. 20 करोड़ से अधिक के अवैध समान और नकदी की जब्ती की गयी है। इसमें सर्वाधिक जब्ती राज्य पुलिस ने की है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...