अब BJP ने जारी कर दी अपनी आखिरी लिस्ट, जानिए हेमंत के खिलाफ कौन लड़ेगा…

Central Desk
1 Min Read

 BJP Candidates Last List : झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए बरहेट (Barhet) और टुंडी सीट के उम्मीदवार की घोषणा के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अंतिम लिस्ट जारी कर दी है।

CM Hemant Soren के खिलाफ गमालियल हेंब्रम (Gamaliel Hembram) को प्रत्याशी बनाया है। टुंडी (Tundi) सीट पर Vikash Mahto मैदान में होंगे।

पारा टीचर से नेता बने हेंब्रम

गमालियल हेंब्रम 5 साल पहले पारा टीचर (Para Techer) की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे।

2019 में भी हेंब्रम बरहेट सीट पर हेमंत सोरेन के सामने प्रत्याशी रह चुके हैं। तब AJSU के टिकट पर लड़े गमालियल को महज 2573 वोट मिले थे।

हेमंत 73 हजार से अधिक वोट पाकर जीते थे। तब भाजपा कैंडिडेट को करीब 48 हजार मत मिले थे।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article