Latest Newsझारखंडआज झारखंड आ रहे हैं PM मोदी, गढ़वा और चाईबासा में चुनावी...

आज झारखंड आ रहे हैं PM मोदी, गढ़वा और चाईबासा में चुनावी सभा करेंगे संबोधित, 1,500 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PM Modi in Jharkhand : झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के मद्देनजर आज सोमवार को PM Narendra Modi झारखंड आ रहे हैं।

PM मोदी गढ़वा (Gadhwa) में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह सभा गढ़वा प्रखंड के चेतना गांव स्थित श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में होगी।

कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गया, जिसमें स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) समेत विभिन्न सुरक्षा बलों ने तैयारी का जायजा लिया।

1,500 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11:20 बजे हेलीकॉप्टर से गढ़वा पहुंचेंगे और 11:30 से 12:15 बजे तक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह 12:25 बजे वापस गया लौट जाएंगे।

चाईबासा में भी प्रधानमंत्री की एक और चुनावी सभा आयोजित होगी। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस मुख्यालय ने विशेष इंतजाम किए हैं।

गढ़वा और चाईबासा जिलों के लिए 1,500-1,500 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 200 इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, ASI, 36 अतिरिक्त DSP गढ़वा और 24 अतिरिक्त DSP चाईबासा (Chaibasa) में नियुक्त किए गए हैं।

पंडाल में 30,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था

सभा स्थल पर आठ फीट ऊंचे मंच का निर्माण किया गया है, जो 58 गुणा 56 फीट का है। तीन बड़े पंडाल बनाए गए हैं, जिनमें लगभग 30,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

इसके अतिरिक्त, छह अस्थायी शौचालय भी बनाए गए हैं। मुख्य पंडाल का आकार 430 गुणा 100 फीट है, जबकि दोनों ओर 297 गुणा 100 फीट के दो अन्य पंडाल बने हैं।

कार्यक्रम के लिए लगभग 15 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है।

spot_img

Latest articles

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

खबरें और भी हैं...

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...