Latest Newsझारखंडकल शाम डेढ़ घंटे तक रांची में रोड शो करेंगे PM मोदी,...

कल शाम डेढ़ घंटे तक रांची में रोड शो करेंगे PM मोदी, इन जगहों पर होगा कार्यक्रम, जानिए कल का पूरा शेड्यूल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PM Modi Road Show in Ranchi : प्रधानमंत्री Narendra Modi कल यानी रविवार को एक बार फिर से Jharkhand आ रहे हैं।

कल PM मोदी डेढ़ घंटे तक राजधानी Ranchi की सड़कों पर Road Show करेंगे। PM मोदी का ये रोड शो otc ग्राउंड से लेकर रातू रोड चौक तक होगा।

इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी लगातार इस मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं जहां पर भी किसी भी प्रकार की खामियां पायी जा रही है, उसे दुरुस्त करने का निर्देश भी दे रहे हैं।

बताते चलें PM मोदी के रोड शो कार्यक्रम को लेकर SPG की टीम शुक्रवार की सुबह ही रांची पहुंच गयी है। वहीं झारखंड पुलिस मुख्यालय भी PM मोदी के रोड शो में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 11 IPS अधिकारी तैनात करेगा।

PM मोदी का शिड्यूल

० कल रविवार को PM मोदी दिन के 12 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से ही वे बोकारो के लिए रवाना हो जायेंगे।

० प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर दिन के 12:45 बजे बोकारो हेलीपैड पर उतरेगा।

० जहां चंदनकियारी विधानसभा में वह दोपहर 1:45 बजे तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

० 1:55 पर प्रधानमंत्री बोकारो से गुमला के लिए रवाना हो जायेंगे।

० 3:05 बजे पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर गुमला में लैंड करेगा। प्रधानमंत्री वहां भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

० इसके बाद शाम 4:15 में रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लौट आयेंगे और रांची में रोड शो करेंगे।

० पिस्का मोड़ स्थित ओटीसी मैदान से प्रधानमंत्री का रोड शो 4:55 बजे शुरू होगा।

० लगभग डेढ़ घंटे रांची में रुकने के बाद 6:35 बजे प्रधानमंत्री का विशेष विमान रांची से प्रस्थान कर जायेगा।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...