JLKM के प्रत्याशियों की सातवीं सूची जारी, बेरमो सीट से भी चुनाव लड़ेंगे जयराम महतो

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JLKM Candidates 7th List : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के प्रमुख जयराम महतो ने अपनी पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की सातवीं सूची जारी की है, जिसमें खुद Jairam Mahto ने बोकारो जिले की बेरमो सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

इस बार बेरमो सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है, क्योंकि इस सीट से Congress के जय मंगल सिंह (अनूप सिंह) और भाजपा के रविन्द्र पांडेय भी उम्मीदवार हैं।

बेरमो सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है, और जय मंगल सिंह के पास स्थानीय मजदूर वर्ग में गहरी पकड़ मानी जाती है, वहीं BJP के रविन्द्र पांडेय भी एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में सामने हैं। जयराम महतो के शामिल होने से यहां का मुकाबला और कड़ा हो गया है।

JLKM की सातवीं सूची

सातवीं सूची में अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में अर्जुन रजवार (चंदनकियारी), सरिता तिर्की (खिजरी), अमरेश महतो (गोमिया), मार्क बास्की (लिट्टीपाड़ा), अजहर अंसारी (सारठ), देबिन मुर्मू (जामा), बिहारी महतो (मांडू), अविनाश हेंब्रम (शिकारीपाड़ा), और राज किशोर महतो (रांची) शामिल हैं।

Share This Article