Latest Newsझारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव : पहले चरण के लिए स्क्रूटनी के बाद 743...

झारखंड विधानसभा चुनाव : पहले चरण के लिए स्क्रूटनी के बाद 743 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Scrutiny for First Phase: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के लिए पहले चरण के नामांकन की स्क्रूटनी प्रक्रिया (Scrutiny Process) संपन्न हो गई है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होना है।

इस दौरान 81 विधानसभा सीटों में से 43 के लिए वोटिंग होनी है। इसके लिए नामांकन 25 अक्टूबर और स्क्रूटनी 28 अक्टूबर की भी प्रक्रिया (Scrutiny Process) भी पूरी हो चुकी है। हालांकि, 30 अक्टूबर तक नाम वापसी का डेट अभी भी बचा हुआ है।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के मुताबिक, पहले चरण के लिए कुल 1609 नॉमिनेशन हुए। इनमें 43 सीटों के लिए कुल 1609 नॉमिनेशन 805 कैंडिडेट द्वारा किए गए। स्क्रूटनी के बाद चुनावी मैदान में 743 कैंडिडेट फाइनल हुए हैं। नामांकन के बाद हुए स्क्रूटनी के आधार पर अब कैंडिडेट की संख्या 743 हो गयी है। पिछली बार हुए विधानसभा चुनाव में इन 43 विधानसभा सीटों के लिए 633 कैंडिडेट चुनाव मैदान में थे।

स्क्रूटनी के बाद इन विधानसभा सीटों के लिए इतने कैंडिडेट

पहले चरण में राज्य के कुल 15 जिलों में 43 सीटों के लिए वोटिंग होनी है। इनमें कोडरमा जिले की एकमात्र विधानसभा सीट के लिए 37 नॉमिनेशन हुए थे।

स्क्रूटनी के बाद अब कैंडिडेट की कुल संख्या 16 है। इसी तरह हजारीबाग जिले की बरकट्ठा सीट के लिए 70 नॉमिनेशन हुए जबकि कैंडिडेट की संख्या 23 हो गयी है।

बरही के लिए 42 नॉमिनेशन हुए और कैंडिडेट की संख्या 19 है। हजारीबाग के लिए 50 नॉमिनेशन हुए जबकि फाइनल कैंडिडेट की संख्या 24 है।

रामगढ़ जिले की बड़कागांव सीट पर 28, चतरा की सिमरिया सीट पर 11 और चतरा सीट पर 12 प्रत्याशी हैंद्ध पूर्वी सिंहभूम में 6 सीटों पर चुनाव होने हैं।

इनमें बहरागोडा से 15, घाटशिला से 12, पोटका से 16, जुगसलाई से 13, जमशेदपुर पूर्वी से 26 और जमशेदपुर पश्चिमी सीट से 28 कैंडिडेट ताल ठोक रहे हैं।

सरायकेला खरसावां जिले की ईचागढ सीट से 23, सरायकेला से 16, खरसावां से 10, पश्चिमी सिंहभूम जिले की चाईबासा सीट से 15, मझगांव से 14, जगन्नाथपुर से 11, मनोहरपुर से 14, चक्रधरपुर से 12 कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे हैं। खूंटी जिले की तोरपा सीट से 13, खूंटी से 11, तमाड़ से 19, रांची जिले की रांची सीट से 32, हटिया से 28, कांके से 14, मांडर से 17 कैंडिडेट ताल ठोक रहे हैं।

गुमला जिले की सिसई से 18, गुमला से 19, बिशुनपुर से 15, सिमडेगा जिले की कोलेबिरा सीट से 19, सिमडेगा से 15, लोहरदगा जिले की एकमात्र विधानसभा सीट लोहरदगा से 17 कैंडिडेट स्क्रूटनी के बाद चुनाव के लिए फाइनल हुए हैं।

Latehar की मनिका सीट से 11, लातेहार से 14, पलामू जिले की पांकी सीट से 16, डाल्टनगंज से 24, विश्रामपुर से 20, छतरपुर से 14, हुसैनाबाद से 20, गढ़वा जिले की गढ़वा सीट से 22 और भवनाथपुर से 17 कैंडिडेट चुनावी मैदान में खड़े हुए हैं।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...