Homeझारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव, जानें आपके यहां कौन से तारीख को होगा चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव, जानें आपके यहां कौन से तारीख को होगा चुनाव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) दाे चरणों में होंगे और 23 नवंबर को चुनावी परिणाम (Election Results) आयेगा। इसकी घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त Rajeev Kumar  ने मंगलवार काे की।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तारीखों का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त Rajeev Kumar ने बताया कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे।

पहला चरण 13 नवबंर और दूसरा 20 नवंबर को होगा। झारखंड में एक साथ 23 नवंबर को मतगणना होगी।उन्होंने बताया कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।

इसमें सामान्य 44, ST 28 और SC 9 सीटें हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) में 2.6 करोड़ से ज्यादा मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कुल 20281 क्षेत्रों में 29562 पोलिंग स्टेशन बनेंगे। शहरी क्षेत्रों में 5042 और ग्रामीण क्षेत्रों में 24520 मतदान केंद्र होंगे।

पहला चरण- 13 नवंबर

सीट- कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर

दूसरा चरण- 20 नवंबर

सीट- राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी।

पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को मतदान

18 अक्टूबर (शुक्रवार)- अधिसूचना जारी करने की तारीख

25 अक्टूबर (शुक्रवार)- नामांकन की अंतिम तिथि

28 अक्टूबर (सोमवार)- नामांकन जांच की तिथि

30 अक्टूबर (बुधवार)- उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि

दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान

22 अक्टूबर (मंगलवार)- अधिसूचना जारी करने की तारीख

29 अक्टूबर (मंगलवार)- नामांकन की अंतिम तिथि

30 अक्टूबर (बुधवार)- नामांकन जांच की तिथि

1 नवंबर (सोमवार)- उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि

23 नवंबर- झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना

spot_img

Latest articles

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

करमटोली से चिरौंदी तक बनेगा नया फ्लाईओवर, रांची को जाम से मिलेगी बड़ी राहत

Ranchi Will get Great relief from Traffic Jams: राजधानी रांची में वाहनों की संख्या...

खबरें और भी हैं...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...