Homeझारखंडपलामू में बरसे चिराग पासवान, हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप!

पलामू में बरसे चिराग पासवान, हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Chirag Paswan In Palamu: आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand assembly elections) के मद्देनजर भाजपा के समर्थन में चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने आज रविवार को पलामू के भवनाथपुर में जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की।

उन्होंने भाजपा उम्मीदवार भानू प्रताप शाही (भवनाथपुर), कमलेश सिंह (हुसैनाबाद), और रामचंद्र चन्द्रवंशी (विश्रामपुर) के लिए प्रचार किया।

हेमंत सरकार पर बोला हमला

सभा में चिराग पासवान ने राज्य की मौजूदा हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इसे सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार जनता के मुद्दों पर पूरी तरह से असफल रही है।

उन्होंने राज्य में सड़कों, स्वास्थ्य और शिक्षा की खराब हालत के लिए हेमंत सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पासवान ने पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी सरकार की आलोचना की और इसे जनता के हितों को नुकसान पहुंचाने वाला करार दिया।

राज्य में घुसपैठ की समस्या पर जताई चिंता

चिराग पासवान ने जनता से अपील की कि राज्य का विकास केवल “डबल इंजन की सरकार” के तहत ही संभव है, जो कि भाजपा के शासन में ही मुमकिन है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) ने झारखंड राज्य का निर्माण किया था, और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य को विकास की दिशा में आगे ले जाया जाएगा। राज्य में घुसपैठ की समस्या पर भी उन्होंने चिंता जताई और इसे रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां हुई तेज, नया डाटा बेस…

Ranchi Nagar Nigam News: रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब तेज हो...

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

खबरें और भी हैं...

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां हुई तेज, नया डाटा बेस…

Ranchi Nagar Nigam News: रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब तेज हो...

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...