सहायक अध्यापकों ने कैंसिल किया CM आवास घेरने का कार्यक्रम,10 जनवरी तक…

साथ ही, चेतावनी भी दी है कि इस बार वार्ता परिणाम तक नहीं पहुंची तो सहायक अध्यापक उग्र आंदोलन करेंगे। शैक्षणिक कार्यों को पूरी तरह से ठप किया जाएगा

News Aroma Media
2 Min Read

Jharkhand Assistant Teacher Sangharsh Morcha: मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चितकालीन घेराव सहायक अध्यापकों (Indefinite Siege Assistant Teachers) ने 10 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में चल रहा यह कार्यक्रम चल रहा था।

साथ ही, चेतावनी भी दी है कि इस बार वार्ता परिणाम तक नहीं पहुंची तो सहायक अध्यापक उग्र आंदोलन करेंगे। शैक्षणिक कार्यों को पूरी तरह से ठप किया जाएगा। घेराव में मोर्चा के विनोद बिहारी महतो, संजय कुमार दुबे, विनोद तिवारी, हृषिकेश पाठक समेत अन्य उपस्थित थे।

पारा शिक्षक गुरुवार से अनिश्चितकालीन घेराव पर बैठ गये

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ राजभवन के पास मोर्चा के प्रतिनिधियों की वार्ता हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया।

मोर्चा के नेतृत्व में पारा शिक्षक गुरुवार से अनिश्चितकालीन घेराव (Indefinite Siege) पर बैठ गये थे। विधायक ने झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा को आश्वस्त किया कि मोर्चा के शिष्टमंडल की वार्ता 10 जनवरी से पूर्व होगी।

सहायक अध्यापकों की वेतनमान समेत अन्य जो समस्याएं सचिव के स्तर की होंगी, उन्हें विभागीय वार्ता कर निबटाया जाएगा। वहीं, जो विषय नीति निर्धारण के स्तर की हैं, उन्हें मुख्यमंत्री के साथ बातचीत कर निदान कराया जाएगा। विधायक के आश्वासन पर सभी जिला से आए सहायक अध्यापकों ने विचार-विमर्श कर आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article