सावधान ! झारखंड में फिर मिले डेंगू के 21 नए मरीज, सबसे अधिक देवघर में…

पूरे राज्य में चिकनगुनिया के 67 संदिग्ध मरीज मिले हैं, इनमें हजारीबाग में 25, देवघर में 38 और गढ़वा में 4 मरीज मिले हैं

News Aroma Media
1 Min Read

रांची : झारखंड में डेंगू (Dengue in Jharkhand) से बचकर रहना बेहद जरूरी है। प्रतिदिन कुछ न कुछ नए मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी राज्य में 21 मरीज मिले हैं। सबसे अधिक 8 मैरिज देवघर में मिले हैं। दुमका में 2, गढ़वा में 5, हजारीबाग में 5 और जामताड़ा में डेंगू कि 1 मरीज मिले है।

चिकनगुनिया के 67 संदिग्ध मरीज

पूरे राज्य में चिकनगुनिया के 67 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें हजारीबाग में 25, देवघर में 38 और गढ़वा में 4 मरीज मिले हैं। जांच में किसी भी मरीज में चिकनगुनिया की पुष्टि नहीं हुई है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से लेकर 13 अक्टूबर तक राज्य भर में डेंगू के 1973 मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1112 मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले हैं।

साहिबगंज में 209, सरायकेला में 125 और रांची में अब तक 104 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। 13 अक्टूबर तक राज्य में चिकनगुनिया (Chikungunya) के 262 मरीज मिले हैं। इसबसे ज्यादा 191 मरीज रांची में मिले हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply