झारखंड बंद : रांची में सड़कों पर सन्नाटा, बीजेपी का उग्र प्रदर्शन, टायर जलाकर नारेबाजी

लोगों की आवाजाही बेहद कम है, और शहर के कई हिस्सों में जनजीवन ठप हो गया है। कोकर के डिसलरी पुल के पास बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया

News Update
2 Min Read
#image_title

Ranchi Band: झारखंड बंद के दौरान रांची की सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। BJP नेता अनिल टाइगर की हत्या (Anil Tiger Murder) के विरोध में बुलाए गए इस बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

लोगों की आवाजाही बेहद कम है, और शहर के कई हिस्सों में जनजीवन ठप हो गया है। कोकर के डिसलरी पुल के पास BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सुबह 9 बजे कोकर के मुख्य चौक पर प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर अपना विरोध दर्ज किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

BJP नेताओं को भी लिया गया हिरासत में

यह बंद BJP और उसके सहयोगी संगठनों-आजसू, JLKM , और कुड़मी विकास मोर्चा-द्वारा समर्थित है, जो अनिल टाइगर की हत्या को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर कानून-व्यवस्था को संभालने में विफल रहने का आरोप लगा रहे हैं।

प्रदर्शनकारी “हेमंत सरकार मुर्दाबाद” और “कानून-व्यवस्था बहाल करो” जैसे नारे लगा रहे थे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी बल तैनात किया है, और कुछ BJP नेताओं को एहतियातन हिरासत में भी लिया गया है।

- Advertisement -
sikkim-ad

रांची में सुबह से ही कई जगहों पर सड़कें जाम हैं, और दुकानें बंद होने से बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। यह बंद न केवल एक हत्या का विरोध है, बल्कि राज्य में बढ़ते अपराध और असुरक्षा के खिलाफ जनाक्रोश का भी प्रतीक बन गया है।

Share This Article