सबजुनियर 11वीं नेशनल पुरूष हॉकी में झारखंड हरियाणा को हरा कर बना चैंपियन

News Aroma Media

सिमडेगा: महिला टीम को मिली हार का बदला पुरुष टीम ने लिया। एक सप्ताह के अंदर हरियाणा की धरती  पर झारखंड  पुरुष टीम ने  हरियाणा को  राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में पराजित कर झारखंड की टीम ने सोना जीत पर इतिहास रचा दिया।

17 से 25 मार्च तक हरियाणा के जींद में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय पुरुष सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता 2021 में आज हॉकी झारखंड की टीम ने हॉकी हरियाणा को फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में 3-1 से पराजित कर  सोना जीता है। मैदानी खेल में दोनों ही टीम बराबरी पर रही।

उसके बाद  पेनाल्टी  शूटआउट में खेलाया  गया। शूटआउट में झारखंड टीम ने 3-1 से हरियाणा को पराजित कर इतिहास रचते हुए पहली बार  सोना जीता है।

झारखंड टीम की ओर से शूटआउट में दीपक सोरेंग, असीम एक्का एवं  रितिक रोशन लकड़ा ने गोल किया।

झारखंड टीम दुगा मुंडा, रितिक रोशन लकड़ा, अमित बा, सुखनाथ गुड़िया, नामित डोडराई, निरमेश तिर्की, सुमित बरवा, विशाल लकड़ा, कमलचिक बड़ाईक, अमृत तिर्की, विनीत टोप्पो, दीपक सोरेंग कुलदीप बारला, एडिशन मिंज, अभिषेक तिग्गा, असीम एक्का, जेम्स नाग एवं प्रभात समद, कोच आदम होरो एवं मैनेजर रोहित कुमार है।

इतिहास रचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित  समस्त पदाधिकारियों  एवं हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, कमलेशवर मांझी, सोहन बड़ाइक, पंख्रासियुस टोप्पो, सुनील तिर्की, बसंत बा, एलशन कीड़ों, वेदप्रकाश भोक्ता, फादर पौलूस बागे, विजय तिर्की, नवीन मिंज, तारिणी कुमारी, प्रतिमा बरवा, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार सहित समस्त पदाधिकारियों  टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी है।

झारखंड हॉकी के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने कहा कि टीम के वापस झारखंड आने पर टीम के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री से नकद राशि दिलाने का प्रयास करेंगे।