गिरिडीह में तीन पदाधिकारियों को हटाने के लिए चुनाव आयोग पहुंची BJP

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP reached Election Commission : BJP का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचकर गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में पदस्थापित तीन पदाधिकारियों को चुनाव कार्य से मुक्त करने के लिए मांग की है।

इनमें गिरिडीह नगर निगम अर्बन प्लानर मंजूर आलम, गिरिडीह नगर निगम के कनीय अभियंता सलाही फिरोज और SDPO जीत वाहन उरांव शामिल है।

तीनों के खिलाफ आयोग से शिकायत की गयी है। श्रीवास्तव ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को बताया की मंजूर आलम विगत 8 वर्षों से गिरिडीह नगर निगम में पदस्थापित हैं और गिरिडीह वार्ड नंबर 7 के मूलवासी सलाही फिरोज जो कनीय अभियंता है यह दोनों पदाधिकारी अपना पद का दुरुपयोग करते हुए सरकार में शामिल राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता जैसा व्यवहार कर रहे हैं।

इसके अलावा जीत वाहन उरांव SDPO गिरिडीह जो 2019 में भी चुनाव में वहां पदस्थापित थे एवं फिर से गिरिडीह में ही पदस्थापित है। चुनाव आयोग ने मामला में जांच करने का भरोसा दिया है।

Share This Article