बोकारो में अहले सुबह पति ने पत्नी को कुदाल से काटकर मार डाला, बच्चों की नींद खुली तो सामने पड़ी मिली मां की लाश

News Aroma Media
3 Min Read

बोकारो: गांधीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पति द्वारा अपनी पत्नी की कुदाल से सिर पर वारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहीं, पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया और खुद ही ससुराल में फोन कर घटना की जानकारी भी दे दी। घटना कुड़कपनिया टंकी एरिया की है।

अक्सर होता था पति-पत्नी में विवाद

जब ससुराल पक्ष के लोग बेटी के घर पहुंचे तो उसका शव मिला। आरोपी, पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था और इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था।

इसी शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच में जुट गई है।

बच्चों की नींद खुली तो सामने पड़ी थी मां की लाश 

- Advertisement -
sikkim-ad

मृतका की पहचान सावित्री देवी (35) के रूप में की गई। वो अपने पति दिलीप निषाद और तीन बच्चों के साथ कुड़कपनिया टंकी एरिया में रहती थी। पास में ही सावित्री का मायके भी था।

घटना के वक्त दूसरे कमरे में तीनों बच्चे सो रहे थे और सुबह उठने पर उन्हें मां की लाश मिली।

मृतका के पिता बीसीसीएल कर्मी किशुन मल्लाह ने बताया कि सावित्री और दिलीप की 29 अप्रैल 2007 में शादी हुई थी। दिलीप कतरास इस्ट मोदीडीह का रहने वाला है।

मायके में पति व बच्चों के साथ रहती थी मृतका

किशुन मल्लाह के अनुसार, दिलीप टेंपाे चलाता था और फुसरो में रहता था।

पर लॉकडाउन के बाद से वो घर बैठा था। इस वजह से उसे कुड़कपनिया टंकी एरिया में अपने पास रहने के लिए बुला लिया और एक टेंपो भी खरीद कर दिया। दिलीप, सावित्री और तीन बच्चों के साथ यहां रहने लगा।

क्या है पत्नी की हत्या की वजह

इसी बीच करीब 20 दिनों पहले दिलीप ने किशुन मल्लाह को बताया कि उसे किसी से जानकारी मिली है कि सावित्री का अवैध संबंध है। किशुन मल्लाह ने कहा, जिसने यह जानकारी दी है उसे सामने लाइए।

पर दिलीप उसे लेकर नहीं आया। दिलीप इस शक में ही जीने लगा और आए दिन सावित्री के साथ इस बात पर झगड़ा करता था।

इधर, बच्चों के अनुसार, रविवार को रात सभी ने साथ बैठकर खाना खाया और अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह खून से लथपथ मां का शव मिला।

Share This Article