बोकारो में राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मई को

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार 14 मई को न्याय सदन, व्यवहार न्यायालय बोकारो एवं व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में आभासी, आनलाइन मोड या हाइब्रिड मोड पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।

यह जानकारी विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो की सचिव लुसी सोसेन तिग्गा ने मंगलवार को दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक मामले, पराक्रम विलेख की धारा 138 के मामले, बैंक ऋण के मामले, मोटर यान दुर्घटना से संबंधित मामले, दुर्घटना सूचना प्रतिवेदन एवं राज्य परिवहन विभाग से संबंधित मामले, वैवाहिक विवाद से संबंधित मामले, उत्पाद अधिनियम, विद्युत अधिनियम,

वन अधिनियम से संबंधित मामले, श्रमिक विवाद, भू अर्जन, बिजली, पानी बिल से संबंधित मामले सेवा से संबंधित भुगतान, भत्ते और सेवा निवृत्त लाभ, राजस्व एवं अन्य दीवानी मामले, दाखिल खारिज, बंटवारा, किरायेदारी, विशिष्ट अनुतोष अधिनियम, सूखाधिकार से संबंधित वाद तथा अन्य मामले को आपसी मेल से त्वरित निःशुल्क निष्पादन किया जाएगा।

Share This Article