झारखंड में बड़ा हादसा : रांची जा रही नदी में गिरी, 7 की मौत, 45 घायल

News Alert
2 Min Read

रांची: झारखंड के गिरिडीह जिले से Ranchi जा रही शिवा नामक बस (Bus Called Shiva) शनिवार को हजारीबाग-बगोदर NH -100 पर दारू के पास शिवानी नदी में पलटी गयी।

इसमें सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हो गए। घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज (Sheikh Bhikhari Medical College) हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, मृतकों के नाम सामने नहीं आए हैं।

Jharkhand Bus Accident

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए। खबर मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।

सभी लोग कीर्तन में शामिल होने रांची जा रहे थे। जानकारी के अनुसार बस की पत्ती टूट गई, जिससे अनियंत्रित होकर बस नदी में पलट गयी। बस में 52 यात्री थे।

- Advertisement -
sikkim-ad

Jharkhand Bus Accident

गैस कटर से बस को काटकर घायलों को निकाला गया। हादसे की खबर मिलते ही सिख समाज के बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे।

Jharkhand Bus Accident : बस में 8-10 साल के बच्चे भी सवार थे

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे घायल विश्वजीत सिंह ने बताया कि गिरिडीह से 1:30 बजे रांची संगत में शामिल होने के लिए निकले थे।

टाटीझरिया क्रॉस करने के बाद गाड़ी नदी में गिर गई। बस में 8-10 साल के बच्चे भी सवार थे। घायल सनमीत सिंह ने बताया कि उनके परिवार के चार सदस्य कोलकाता से गिरिडीह पहुंचे थे।

Jharkhand Bus Accident

गिरिडीह से करीब 40-50 लोगों को रांची गुरुद्वारा के एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होना था।

वाहन में उनके अलावा उनका पांच साल का बेटा, पत्नी और एक और सदस्य थे। भगवान कृपा से उनका परिवार बच गया। घायलों में हजारीबाग गुरुद्वारा कमेटी के राजू सिंह भी हैं।

Jharkhand Bus Accident

Share This Article