झारखंड कैबिनेट : वर्ष 2023 के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

News Aroma Media

रांची: झारखंड कैबिनेट (Jharkhand Cabinet) ने गुरुवार को वर्ष 2023 के सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) की घोषणा कर दी है। NI Act के तहत 21 राजपत्रित अवकाश और कार्यपालक आदेश के तहत 12 अवकाश रहेंगे।

दीपावली, विश्वकर्मा पूजा सहित कई बड़े त्योहार इस बार रविवार को हैं। इसलिए इन दिनों के लिए अलग से छु्ट्टी नहीं दी गयी है। कैबिनेट की सहमति के बाद अब कार्मिक विभाग छुट्टी (Personnel Department Leave) का आदेश जारी करेगा।

NI Act के तहत कुल 21 राजपत्रित अवकाश

गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी, गुरुवार. महाशिवरात्रि- 18 फरवरी, शनिवार. होलिका दहन-07 मार्च, मंगलवार. होली-08 मार्च, बुधवार. रामनवमी-30 मार्च, गुरुवार. महावीर जयंती-04 अप्रैल, मंगलवार. गुड फ्राइडे-07 अप्रैल, शुक्रवार. आम्बेडकर जयंती-14 अप्रैल, शुक्रवार. ईद उल-फितर-22 अप्रैल, शनिवार. बुद्ध पूर्णिमा-05 मई, शुक्रवार. ईद-उल जुहा, बकरीद-29 जून, गुरुवार. मुहर्रम-29 जुलाई, शनिवार. स्वतंत्रता दिवस-15 अगस्त, मंगलवार. जन्माष्टमी-07 सितंबर, गुरुवार. मिलाद-उन नबी या ईद ए मिलाद-28 सितंबर, गुरुवार. गांधी जयंती-02 अक्टूबर, सोमवार. महानवमी-23 अक्टूबर, सोमवार. विजयादशमी-24 अक्टूबर, मंगलवार. सूर्य षष्ठी डाला छठ प्रात:20 नवंबर- सोमवार. गुरुनानक जयंती-27 नवंबर, सोमवार. क्रिसमस-25 दिसंबर, सोमवार।

सरहुल-23 अप्रैल, करमा पूजा-10 सितंबर, महाअष्टमी-22, अक्टूबर, दीपावली-12 नवंबर एवं सांय छठ- 19 नवंबर को रविवारीय अवकाश रहने के कारण उक्त तिथि को अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है।तथापि, वैसे प्रतिष्ठान जहां रविवार सामान्य कार्यदिवस (Normal Working Day) रहेगा उक्त तिथि में अवकाश रहेगा।

कार्यपालक आदेश के तहत 12 अवकाश

सोहराय-13 जनवरी, शुक्रवार. मकर संक्राति-14 जनवरी,शनिवार, सुभाष चंद्र जयंती-23 जनवरी, सोमवार. मजदूर दिवस-01 मई, सोमवार. रथ यात्रा-20 जून, मंगलवार. हूल दिवस-30 जून, शुक्रवार. विश्व आदिवासी दिवस-09 अगस्त, बुधवार. रक्षा बंधन-30 अगस्त, बुधवार. गणेश चतुर्थी-19 सितंबर, मंगलवार. दशहरा, महासप्तमी-21 अक्टूबर, शनिवार. गोर्वधन पूजा-13 नवंबर, सोमवार, भईया दूज,चित्रगुप्त पूजा,बिरसा मुंडा जयंती, राज्य स्थापना दिवस-15 नवंबर,बुधवार।

संत रविदास जयंती पांच फरवरी, विश्वकर्मा पूजा-17 सितंबर एवं शारदीय नवरात्र,कलश स्थापना 15 अक्टूबर को रविवारिय अवकाश के कारण अलग से अवकाश नहीं दिया गया है। इस दिन अगर किसी प्रतिष्ठान में कार्यदिवस (Working Day) होता तो वहां से छुट्टी रहेगी।